Aba News

बिशनपुर में बुशरा ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

बिशनपुर स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में आज बुशरा ट्रेडर्स का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ डॉ. इम्तियाज ने किया, जिसके बाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। समारोह में प्रमुख रूप से हाजी इम्तियाज मिर्जा, सरफराज़ मिर्जा, हबीबुल्ला मिर्जा, फार्मूद आलम, मन्नान मिर्जा, जुनैद मिर्जा, शाहिद हुसैन, समीर हुसैन, रऊफ रौनक, आसिफ इकबाल, मुफ्ती शमसुद्दीन, मकबूल हाफिज, समीर मिर्जा, वेल्डर मोहम्मद फिरोज़ अंसारी, मकसूद आलम, नासिर, बाबू, मुन्ना और जुनैद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने बुशरा ट्रेडर्स की सफलता की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह नया व्यापारिक केंद्र स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा करेगा। वहीं, व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार के बढ़ावे की संभावनाओं को लेकर भी उत्साह देखा गया, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें