गिरिडीह के सिहोडीह निवासी स्वर्गीय वासुदेव पंडित की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके पुत्रों और परिवारजनों ने अज़ीडीह नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की। इस मौके पर पुत्र मनोज पंडित उर्फ बबलू, राजेश पंडित सहित पूरा परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संदीप शर्मा, गोविंद तुरी, अजोला देवी, पूनम पंडित, हर्ष पंडित, डोली पंडित, दिनेश पंडित समेत कई लोग शामिल हुए और दिवंगत वासुदेव पंडित को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मुखिया संदीप शर्मा ने बताया कि राजेश पंडित और बबलू पंडित लगातार असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा कार्य करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व गिरिडीह स्थित अनाथ आश्रम में भी बुजुर्गों को भोजन कराया गया था, जबकि नेत्रहीन बच्चों के लिए विभिन्न अवसरों पर भोजन की व्यवस्था की जाती रही है। पुत्रों ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर इस तरह का कार्य करने से मन को शांति मिलती है और पिताश्री की आत्मा की तृप्ति होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां तक संभव होगा, यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।













