Aba News

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गिरिडीह में भव्य पदयात्रा का आयोज

गिरिडीह में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यह पदयात्रा सुबह 9 बजे झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक, कालाबाड़ी चौक, मकतपुर, बरगंडा होते हुए जेसीआई रोड के रास्ते पुनः झंडा मैदान में संपन्न हुई।

जिला युवा अधिकारी के अनुसार इस भव्य कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज समेत कई महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वैच्छिक संगठनों, NSS और NCC इकाइयों सहित 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देश की एकता और सरदार पटेल के योगदान को समर्पित इस पदयात्रा ने शहर में जोश और राष्ट्रीय चेतना का संदेश फैलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें