Aba News

दुराईटांड रेलवे स्टेशन के पास मिला क्षत-विक्षत शव, 60 वर्षीय तितु रविदास के रूप में हुई पहचान

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित दुराईटांड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस और रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया।

जांच के दौरान मृतक की पहचान डानडाटांड़ गांव निवासी तितु रविदास (60 वर्ष) के रूप में हुई। मौके पर मौजूद उनकी पत्नी महा देवी ने रोते हुए पति के शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि तितु रविदास मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक के पास शरीर के कई टुकड़े मिलने के कारण आशंका है कि यह हादसा ट्रेन से टकराने का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें