Aba News

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गिरिडीह में सेमिनार, भ्रामक सूचनाओं पर रोक की अपील

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 पर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने पत्रकारों के लोकतंत्र सशक्तिकरण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और तथ्यपरक खबरें समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भ्रामक और सांप्रदायिक खबरों की पुष्टि को अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त, प्रेस क्लब पदाधिकारी और विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी मीडिया-प्रशासन के बेहतर सामंजस्य, खबरों की सत्यता जांच और सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं पर रोक की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें