Aba News

झंडा मैदान में कल से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव, तैयारियों का लिया गया जायज़ा

गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि एवं आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि जीपीएल-5 के तहत आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव में छौ नृत्य, उड़ीसा की बाइकर्स स्टंट टीम और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी मुख्य आकर्षण होंगी। कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन मंगलवार शाम 4 बजे सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के दौरान गुड्डू यादव ने झंडा मैदान में साफ-सफाई व प्रबंधन को लेकर वॉलंटियर्स को आवश्यक निर्देश दिए। प्रतियोगिता 17, 18 और 19 नवंबर को प्रतिदिन शाम 4 बजे से आयोजित होगी। मौके पर आलोक रंजन, आनंद पांडे, सोनू सिंह, रमन राय और सेंस इरशाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें