Aba News

सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 378 छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का प्रदर्शन

सिहोडीह स्थित आम बगान में आयोजित सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 में गिरिडीह सदर और बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 378 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने कप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शीर्ष दस में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। ओलंपियाड अध्यक्ष मंजीत शर्मा ने बताया कि छात्रों में प्रतियोगी भावना को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आगे भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में रविंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र चौधरी, रामजी यादव, राजेश वर्मा ‘मृदुल’ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और आदर्श युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें