Aba News

बीएनएस डीएवी में बिरसा मुंडा और महात्मा एनडी ग्रोवर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

गिरिडीह के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में भगवान बिरसा मुंडा और महान शिक्षाविद महात्मा एनडी ग्रोवर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सामाजिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उनकी तस्वीर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। विद्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निलीमा पांडेय ने किया।

वरिष्ठ हिंदी शिक्षक शिवशंकर सिंह ने दोनों महान व्यक्तित्वों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, वहीं महात्मा एनडी ग्रोवर ने डीएवी आंदोलन के तहत 200 से अधिक स्कूल स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन दर्शन प्रेरणादायी है और हमें उनके त्याग और तपस्या से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की टीम सीसीए और सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें