Aba News

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर गिरिडीह में भाजपाइयों का विजय जुलूस

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सर्कस मैदान से भव्य विजय जुलूस निकाला। जुलूस झंडा मैदान, टावर चौक होते हुए बड़ा चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया है।

 

नेताओं ने एनडीए को समर्थन देने के लिए बिहारवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश विकास की तेज रफ्तार को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। विजय जुलूस में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, चुन्नू कांत, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान, विनय सिंह, संजीव कुमार, नवीन सिन्हा, सुभाष चंद्र सिंह, संदीप देगाईच, संजीत सिंह पप्पू, मनोज शंघाई, अजय रंजन सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें