Aba News

पचंबा रानी सती दादी मंदिर में मंगसिर वदी नवमी पर छप्पन भोग व भव्य श्रंगार

मंगसिर वदी नवमी के शुभ अवसर पर पचंबा स्थित रानी सती मां दादी मंदिर में भजनों की अमृत वर्षा, छप्पन भोग, फलों की सवामनी और पुष्पों से अद्भुत श्रंगार किया गया। मान्यता है कि इसी दिन दादी जी ने अग्नि समाधि लेकर कलयुग की महारानी मां दुर्गा के रूप में अवतार लिया था। दादी जी को श्रीकृष्ण का आशीष प्राप्त है कि कलयुग में उनकी आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रवि डालमिया, अनिल केडिया, विमल केडिया, कमल बगरिया, सुमित बगड़िया और राजेश बंसल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में गिरिडीह में पदस्थापित ASP सुरजीत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दादी जी के भजनों और आशीर्वाद का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें