Aba News

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

गिरिडीह के सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक प्रमुख केएल देशमुख, बीडी झा, मधुमिता राय चौधरी और जवाहर उपाध्याय ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। विद्यालय की छात्रा दान्या रोशन के मनमोहक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

बाल दिवस के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी सजावट से सजे मंच पर बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, किसान, पायलट, रोबोट, स्वतंत्रता सेनानी और पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। शिक्षक प्रमुख कांति लाल देशमुख और बीडी झा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आयुषी प्रियदर्शिनी, रिया, अंशिका और सौम्य पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें