गिरिडीह जिले के पीरटांड़ घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-11 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक और ट्रक आमने-सामने आ गए। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरा। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक चालक के माथे पर चोटें आई हैं। उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। ट्रक की संख्या JH 09 BK 0410 बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और ट्रक को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।












