Aba News

गिरिडीह के तेलोडीह पंचायत में 15 लाभुकों का अबुआ आवास गृह प्रवेश संपन्न, मुखिया सब्बीर आलम ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह प्रखंड के तेलोडीह ग्राम पंचायत में मंगलवार को अबुआ आवास योजना के तहत 15 लाभुकों का गृह प्रवेश समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे और नए पक्के घर की सौगात मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सब्बीर आलम ने कहा कि राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना गरीबों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

लाभुकों ने झारखंड सरकार और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य ,आमिर अली, शमशाद, गुड़िया देवी, धनों पंडित और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल खुशी और उत्साह से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें