Aba News

बी.एन. साहा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेताओं को मिली बधाई

गिरिडीह के बी.एन. साहा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बुलाकी रोड में 12 नवम्बर 2025 को ज्ञान और उत्साह से भरपूर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर दोनों समूहों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जूनियर समूह के विजेता:
🥇 प्रथम स्थान – ध्रुव
🥈 द्वितीय स्थान – दिव्या
🥉 तृतीय स्थान – प्राची

सीनियर समूह के विजेता:
🥇 प्रथम स्थान – शिवांश
🥈 द्वितीय स्थान – सृष्टि
🥉 तृतीय स्थान – राशी

कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों अरुमोय मंडल, सोनू कुमार, साक्षी और सरवन कुमार का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि के साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें