Aba News

गिरिडीह उपायुक्त ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

गिरिडीह, 07 नवंबर 2025:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जनरेटर रूम, विद्युत आपूर्ति और अग्निशमन यंत्रों की जांच की। उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र बलों को अपने कार्य के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, 31 गांडेय विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें