Aba News

गिरिडीह में बड़का पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, सूर्य मंदिर छठ घाट पर भक्तिमय माहौल

गिरिडीह के बगोदर-हरिहर धाम रोड स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर बड़का पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजधज कर घाट पर पहुँचीं। सूर्यदेव और छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सुबह से ही घाट पर पूजा-अर्चना और भजन की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की मंगलकामना के लिए अर्घ्य अर्पित किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें