Aba News

बगोदर के अटका गांव में आसमानी बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, गांव में छाया मातम

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव में गुरुवार की देर शाम आसमानी बिजली गिरने से 40 वर्षीय नागो साव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नागो साव शाम के समय घर के पीछे बने बाथरूम गए थे, तभी अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नागो साव परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें