Aba News

समयबद्ध योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने दी जरूरी हिदायतें

गिरिडीह, समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों में महिलाओं को आजीविका से जोड़ने, पलाश मार्ट को सक्रिय बनाए रखने और बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।

बैठक में जेएसएलपीएस डीपीएम द्वारा दी गई विस्तृत प्रस्तुति में क्रेडिट लिंकेज, फाइनेंशियल इंक्लूजन, पेंशन, लाइवलीहुड और पलाश मार्ट से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। उपायुक्त ने प्रत्येक पंचायत में एक उद्यम स्थापित करने, LOKOS पोर्टल पर डेटा एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और लखपति किसान योजना समेत अन्य पहलों को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रशासनिक सहयोग से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें