गिरिडीह फोरलेन निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम के 24 मार्केटों के टूटने के बाद अब करीब 45 दुकानों को भी तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एसडीओ ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कब्जा हटाने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ होटल, दुकानों और कई आवासीय भवनों ने आरसीडी की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन का कहना है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, प्रभावित दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है और वे वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।













