गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिरसिया से न्यू गिरिडीह जाने वाले मार्ग पर स्थित फॉरेस्ट विभाग के निर्माणाधीन पार्क के पास एक तालाब किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला की मौत लगभग तीन से चार दिन पहले हुई प्रतीत होती है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के इलाकों में पहचान से जुड़ी जानकारी एकत्र कर रही है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल है।












