गिरिडीह के सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत डुमरियाटांड़ और तिलैया गांव के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें चार-पांच किलोमीटर दूर से राशन लाना पड़ता है और राशन वितरण में गड़बड़ी होती है।

पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फारवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि सभी गांव/टोलों में राशन दुकान खोलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकारें बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने में नाकाम रही हैं और अब लोगों को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। इस मौके पर मनोज यादव, मुकेश यादव, संजय मंडल, हृदय मंडल, धीरज वर्मा सहित कई स्थानीय नेता मौजूद थे।












