Aba News

झारखंड में नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी, अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र सरकार का किया आभार

झारखंड के गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद और खूंटी जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी और चिकित्सकों की कमी को कम किया जा सकेगा। नए मेडिकल कॉलेज पीपीपी (PPP) मॉडल पर संचालित होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय झारखंड और विशेषकर गिरिडीह जिले के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें