Aba News

छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा — अर्घ्य देते समय युवक की तालाब में डूबने से मौत, गांव में मातम

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कठवाड़ा धीरोसिंघा में सोमवार शाम छठ महापर्व के मौके पर एक हृदयविदारक घटना घटी। अर्घ्य देने के दौरान दिलीप कुमार राय की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिलीप अर्घ्य देने के लिए जैसे ही तालाब में उतरे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए।

सूचना पाकर हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्र और जमुआ बीडीओ तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। प्रशासनिक अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं छठ के पावन पर्व पर यह घटना सभी को झकझोर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें