Aba News

छठ से पहले परांचीडीह में मातम: एंबुलेंस सेवा रही नाकाम

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के परांचीडीह गांव में छठ पूजा की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 14 वर्षीय अंशु कुमारी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल किया, लेकिन मदद नहीं मिली। अंततः निजी वाहन से बच्ची को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे ने सरकारी एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य प्रणाली की लापरवाही को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती, तो अंशु की जान बच सकती थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें