गिरिडीह के गांधी चौक स्थित आवास पर ताह डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पंकज कुमार ताह ने परिवार और श्रद्धालुओं संग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पंकज ताह वर्ष 1997 से लगातार छठ व्रत कर रहे हैं और पूरी निष्ठा व आस्था के साथ सूर्य उपासना करते हैं।

उन्होंने ताह कॉम्प्लेक्स की छत पर विशेष हौज़ का निर्माण करवाया है, जहाँ वे कोरोना काल से छठ व्रत करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उनके परिवार के साथ मिठू ताह, पूजा ताह, कविता पाठक, मुकेश कुमार पाठक, परीक्षित पाठक, श्याम देव पाठक, कंचन शर्मा, नेहा जालान, अंशु जालान, बबिता जैन, मनोज जैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सभी ने आस्था और सौहार्द के माहौल में सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।













