Aba News

समर्पण और आस्था में डूबा छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया प्रथम अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ को लेकर नदी तालाबों में भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर सभी घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। शहरी क्षेत्र के अरगाघाट छठ घाट, दीनदयाल छठ घाट, सिहोडीह छठ घाट, शिव शक्ति घाट, बरगंडा स्थित आमघाट, शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, बरगंडा घाट पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान सूर्य देव को दूध और जल का अर्घ्य अर्पण किया गया। इस दौरान छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छठ घाटों पर साफ-सफाई भी पूरी तरह से देखने को मिली। वहीं व्रतियों के कपड़ा बदलने के लिए व्यस्था किया गया था। जगह जगह के पूजा समिति की ओर से विद्युत साज सज्जा और गेट का निर्माण कराया गया था। कुल मिलाकर छठ महापर्व में लोग पूरी तरह से लीन नज़र आए। बता दे कि यह पर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ था। रविवार को पूरी निष्ठा के साथ खरना विधान संपन्न हुआ। खरना का महा प्रसादी ग्रहण करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो गया था। आज पूरे विधि विधान के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। मंगलवार की सुबह उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें