Aba News

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने 23 अक्टूबर 2025 को चन्दनडीह स्थित संरक्षण सेंटर (सहाय निवास के पास) में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया। सहाय निवास में “हुनर” के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है, जहाँ क्लब की सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयाँ और ड्रॉइंग से जुड़ी सामग्री भेंट की। इन उपहारों को पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और वातावरण में उल्लास भर गया। क्लब का उद्देश्य न केवल बच्चों के अंदर रचनात्मकता को बढ़ावा देना था, बल्कि उन्हें समाज का जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना भी था।

इसके साथ ही क्लब ने सेंटर में कार्यरत महिलाओं को नैपकिन बनाने हेतु कपड़े और सिलाई संबंधी सामग्री प्रदान की, ताकि वे इससे उपयोगी वस्तुएँ बनाकर बाजार में बेच सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। इस मौके पर PDC पूनम सहाय, चार्टर प्रेजिडेंट रंजना बगेरिया, प्रेसिडेंट कविता राजगड़िया और सदस्या तनुजा भूषण उपस्थित थीं। सभी ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बच्चों के हुनर की सराहना की। क्लब की इस पहल ने समाज में यह मजबूत संदेश दिया कि जब महिलाएँ और बच्चे सशक्त होंगे, तभी समाज का समग्र विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें