गिरिडीह लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल है। कल नहाय-खाय के साथ इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। बाजारों में सूप, दौरा, फल और पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं पारंपरिक व्रत की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं पूजा समितियां घाटों की सफाई और सजावट में जुटी हैं।

शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों की सफाई और मरम्मत का कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जगह-जगह स्वागत द्वार और विद्युत सज्जा की जा रही है ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सूर्य उपासना कर सकें। छठ महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण पूरे जिले में देखने को मिल रहा है।













