Aba News

सामाजिक कार्यकर्ता एवं सूचना अधिकार अभिकर्ता सुनील खंडेलवाल द्वारा न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग

शहर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं सूचना अधिकार अभिकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रेन नंबर 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव इस स्टेशन पर होता है, लेकिन डिस्प्ले बोर्ड नहीं होने के कारण यात्रियों को अपने कोच खोजने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

खंडेलवाल की मांग पर रेलवे बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमित कुमार, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर), पूर्व मध्य रेलवे धनबाद को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किया है। खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि व्यापक जनहित में जल्द ही न्यू गिरिडीह स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें