गिरिडीह के मकतपुर में दीपावली के दौरान पटाखा खेलने से घायल 12 वर्षीय कृष्ण कुमार को गंभीर अवस्था में पहले सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन उचित उपचार न मिलने पर उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों की आर्थिक असमर्थता के कारण रात 10 बजे कृष्ण को ओम वैश्णवी नर्सिंग होम बोडो में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाज शुरू किया।

डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. राजेश चंद्र और डॉ. सोनू कुमार ने दो घंटे के कठिन ऑपरेशन के बाद कृष्ण की चार कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ने में सफलता प्राप्त की। डॉ. श्रवण कुमार ने इस सफलता का श्रेय ओम वैश्णवी नर्सिंग होम की टीम को दिया और कहा कि अब ऐसे जटिल इलाज के लिए गिरिडीह के मरीजों को धनबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।













