Aba News

शीतलपुर में दो गायों की चोरी का मामला सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित शीतलपुर गांव में दो गायों की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शीतलपुर निवासी सुखदेव शर्मा की दोनों गायें कुछ दिनों पहले रात के अंधेरे में चोरी हो गई थीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की, लेकिन गायों का कोई सुराग नहीं मिला। अब गांव के एक घर के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसमें कुछ अज्ञात चोर गायों को ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने मुफ्फसिल थाना पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस तरह की घटनाओं ने इलाके में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं, बल्कि हाल के महीनों में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें