Aba News

बिरनी में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भरकट्टा ओपी क्षेत्र से भी जब्त हुई मशीन और लकड़ी

बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत के गांडो गांव में लंबे समय से संचालित एक अवैध आरा मिल पर गुरुवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। रेंजर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में टीम ने आरा मशीन, लकड़ी और अन्य उपकरण जब्त किए। बताया गया कि वर्षों से इस मिल में हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर अवैध रूप से लकड़ी की बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

इसी क्रम में भरकट्टा ओपी अंतर्गत वेदापहरी क्षेत्र से भी वन विभाग ने एक और जगह से मशीन और लकड़ी जब्त की है। क्षेत्रीय वन पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जंगलों की अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इससे जंगल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें