गिरिडीह ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर समाजसेवी दानिश अहमद के तत्वावधान में बिशनपुर में इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विशेष इनाम देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान दानिश अहमद ने हज़रत पैगम्बर मोहम्मद ﷺ की ज़िंदगी से जुड़े प्रेरक वाक़ियात साझा किए और उनकी बताई राह पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर कारी मक़बूल क़ादरी, सनाउल्लाह, रियाज़ अहमद, सिराज अहमद, शमीम अहमद, रियाज़ुद्दीन, अन्नू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता में अजमत, अरमान, लाडला, समीर, अब्दुल, अयाज़, अयान और आमिर का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने न सिर्फ बच्चों के धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा दिया, बल्कि पैगम्बर मोहम्मद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी दी।













