Aba News

शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने किया गुरुजनों का सम्मान

गिरिडीह 5 सितम्बर 2025 को इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन कर गुरुजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मिश्रा (प्राचार्य, शारदा कन्या मध्य विद्यालय), प्रो. डॉ. आरती वर्मा (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, महिला महाविद्यालय) और स्वपन बनर्जी (सेवानिवृत्त शिक्षक, सीसीएल) उपस्थित रहे।

 

क्लब की पीडीसी पूनम सहाय और अध्यक्ष काविता राजगढ़िया सहित कई सदस्याओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और श्रीमद्भगवद गीता भेंट कर किया। “गुरु और शिष्य का रिश्ता : तब और अब” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई, जिसमें शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इसके उपरांत शिक्षकों को रामचरितमानस भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने शिक्षक-शिष्य संबंध की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही वह दीपक हैं, जो विद्यार्थियों का मार्ग आलोकित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें