Aba News

झरैया धाम मंदिर के पास हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, ओवरलोडिंग और लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गिरिडीह–कोडरमा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को झरैया धाम मंदिर के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पत्थर लदा दस चक्का हाइवा (संख्या JH 12 02859) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त मार्ग पर अन्य वाहन नहीं गुजर रहे थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे में हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर लंबे समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

खास बात यह रही कि वाहन के पीछे नंबर प्लेट तक नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से हाइवा मालिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ओवरलोडिंग और लापरवाह ड्राइविंग के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर हाइवा परिचालन की सख्त मॉनिटरिंग नहीं की गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें