गावां प्रखंड के पटना स्थित सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पण से हुई। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक रणवीर कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक बसंत राय ने विद्यार्थियों को सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह दीपक हैं जो अज्ञानता का अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। मौके पर कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।













