इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड से मान्यता प्राप्त दीपक मार्शलआर्ट एकेडमी, बरमसिया गिरिडीह द्वारा रविवार को कराटे मार्शलआर्ट प्रशिक्षण कैंप एवं बेल्ट ग्रेडिंग (बेल्ट परीक्षा) का सफल आयोजन बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में किया गया। इस अवसर पर कई छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बेल्ट परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में अयांस श्रीवास्तव, सोनम कुमारी, कार्तिक कुमार, अथर्व आर्या, श्रेयाष गुप्ता, मान्या जयसवाल, वर्षा कुमारी, आरुष श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा, रिदित कुमार, अनशुमन कुमार और प्रिंस कुमार शामिल रहे।

वहीं, ऑरेंज बेल्ट में निक्की कुमारी, अवेंजलिन, कुमार शशांक, आर्या मिश्रा, दर्पण श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव और मयंक यादव सफल हुए। हरा बेल्ट प्राप्त करने वालों में हिमानी घोष और दिव्यांका श्रीवास्तव का नाम शामिल है। कार्यक्रम का नेतृत्व एकेडमी के संचालक व कराटे शिक्षक दीपक श्रीवास्तव ने किया। इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के जनरल सेक्रेटरी इबरार कुरैशी भी इस आयोजन से जुड़े रहे। आयोजन को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा।













