गिरिडीह के जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर तेलोडीह के पास सड़क की हालत वर्षों से बदतर बनी हुई है। गांडेय विधानसभा क्षेत्र, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का क्षेत्र है और लंबे समय से झामुमो व कांग्रेस के कब्जे में रहा है, वहां सड़कें अब गड्ढों से ज्यादा जानी जाती हैं। हजारों वाहन इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों की वजह से अब तक कई वाहन पलट चुके हैं और लोगों की जान तक खतरे में पड़ी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेताओं ने चुनावी वादों में सड़क सुधार की बातें जरूर कीं, लेकिन हकीकत आज भी कड़वी ही है। गड्ढों से भरी सड़कें यहां के विकास की असलियत बयां कर रही हैं।













