गिरिडीह सहर के खंडोली स्थित नेचर व्यू रिजॉर्ट में लायंस क्लब एलिट के सदस्यों ने दिवंगत गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शिबू सोरेन की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोक सभा में लायंस क्लब एलिट के सदस्य, अवनीश, अनशु, संजय कुमार सिंह, दसरत प्रसाद, सुदीप गुप्ता, गुंजन कुमार शर्मा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।












