रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गिरिडीह की बद्रीनारायण साहा डीएवी स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को राखी बांधकर न सिर्फ सुरक्षा की कामना की, बल्कि समाज को बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। इस भावुक पल में छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को तिलक लगाकर दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं, वहीं डॉ. विमल कुमार ने बेटियों को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित और जागरूक रहने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी छात्राओं को उपहार भेंट किए और भरोसा दिलाया कि पुलिस बल सदैव बेटियों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में डीएसपी कौशर अली की अगुवाई रही, जबकि विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मुलाकात पुलिस और छात्राओं के बीच विश्वास का एक नया पुल बनाएगी।












