Aba News

गिरिडीह के नए डीटीओ संतोष कुमार ने संभाला पदभार, पारदर्शिता और सेवा भाव की कही बात

गिरिडीह ज़िले में परिवहन विभाग को नई दिशा देने का जिम्मा अब संतोष कुमार के हाथों में है। बुधवार को उन्होंने नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पूर्व डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी से प्रभार लेने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों से बातचीत में डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता और कुशलता के साथ काम करना होगा, ताकि आम लोगों को दफ्तर से जुड़ी सेवाओं में कोई परेशानी न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी और वह विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें