Aba News

Highway Infrastructure IPO का धमाकेदार आगाज़: ग्रे मार्केट में जोश, लिस्टिंग पर हो सकता है ज़बरदस्त मुनाफा!

झारखंड से शुरू होकर अब देशभर में निवेशकों की नजरें जिस IPO पर टिकी हैं, वो है Highway Infrastructure Limited का इनीशियल पब्लिक ऑफर। आज से खुल चुके इस इश्यू ने ग्रे मार्केट में 57% प्रीमियम के साथ हलचल मचा दी है। 7 अगस्त तक रिटेल निवेशक ₹65-₹70 के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं। इस SME IPO में NSE पर 12 अगस्त को लिस्टिंग संभावित है, और एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह लॉन्ग टर्म में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है। कंपनी ने अब तक 27 टोल प्रोजेक्ट्स और 66 EPC प्रोजेक्ट्स पूरे कर देशभर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

कुल ₹130 करोड़ के इस IPO में ₹97.52 करोड़ फ्रेश शेयर और ₹32.48 करोड़ ऑफर-फॉर-सेल शामिल हैं। रिटेल निवेशकों के लिए 40%, QIB और NII के लिए 30-30% हिस्सा आरक्षित है। कम से कम 211 शेयरों के लॉट में ₹14,770 का निवेश जरूरी होगा। HIL का कारोबार मुख्यतः टोल कलेक्शन, EPC प्रोजेक्ट्स और कुछ हद तक रियल एस्टेट में है। मई 2025 तक कंपनी के पास ₹666.3 करोड़ की ऑर्डर बुक थी, जिसमें से 90% टोल और EPC से जुड़े थे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट इसका हिस्सा रहे हैं।

कंपनी IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल ₹65 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी, जबकि शेष राशि कॉर्पोरेट उद्देश्यों में जाएगी। पैंटोमैथ कैपिटल इस इश्यू का लीड मैनेजर है। आनंद राठी जैसे ब्रोकरेज हाउस ने इसे ‘Subscribe for Long Term’ की रेटिंग दी है। मजबूत ऑर्डर बुक, टोलिंग में नई तकनीकों जैसे FASTag और ANPR का इस्तेमाल, और सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर को मिल रहा समर्थन, इस इश्यू को निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें