Aba News

गिरिडीह कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन पर ज़ोर, 15 अगस्त तक पंचायत कमेटी गठन का लक्ष्य

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक शनिवार को न्यू परिषदन भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने की। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और जिला पर्यवेक्षक जेपी पटेल रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन 2025 के तहत जिले में प्रखंड कमेटियों के गठन के बाद अब 15 अगस्त तक पंचायत कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से पूरा करना है।

उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि गिरिडीह में कांग्रेस की पुरानी जनाधार को फिर से मज़बूत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने भी भरोसा जताया कि संगठन की जड़ें पंचायत स्तर तक फिर से मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड और मंडल कमेटियों का गठन हो चुका है, अब पंचायत कमेटी और बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति प्राथमिकता है। बैठक में सतीश केडिया, अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, मंजूर अंसारी, शब्बीर खान, बलराम यादव, समीर राज चौधरी, अमित सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें