Aba News

सरकारी योजनाओं में घोटाला नहीं सहेगा माले, गिरिडीह-गांडेय में होगा जनसर्वे और हल्ला बोल मार्च!

गिरिडीह व गांडेय विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से वंचित गरीबों की आवाज उठाने को लेकर भाकपा (माले) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। मंगलवार को पपरवरवाटांड स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में माले जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि हर गांव में पार्टी के पांच कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनकी सूची तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में आवेदन सौंपा जाएगा।

किसान नेता पूरण महतो ने चेतावनी दी कि गरीब और दबे-कुचले वर्गों के साथ अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जनता की अनदेखी और भ्रष्टाचार पर माले चुप नहीं बैठेगी।इस मौके पर कॉमरेड ए.के. राय की स्मृति दिवस और चारु मजुमदार के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, वहीं मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। फैक्ट्रियों में मजदूरों के शोषण, वेतन भेदभाव और मशीनों से रोजगार छिनने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। माले नेताओं ने अगस्त में उपायुक्त से मिलने से पहले बड़े मार्च की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें