Aba News

गिरिडीह: रामनवमी व मुहर्रम पर शांति व्यवस्था में सहयोग देने वाले ‘पुलिस मित्रों’ का सम्मान

रामनवमी और मुहर्रम 2025 के दौरान गिरिडीह जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले ‘पुलिस मित्रों’ को सम्मानित किया गया। टाउन हॉल में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले भर से आए पुलिस मित्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वैच्छिक योगदान की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास और साझेदारी को मजबूत करती है। अन्य अनुमंडलों में भी जल्द ही ऐसा आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें