Aba News

गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही उजागर: आउटसोर्सिंग कर्मी नदारद, ट्रेनी के भरोसे दवाखाना!

गिरिडीह सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मी खुद गायब रहे और प्रशिक्षु कर्मचारियों के भरोसे दवाखाना चलाया गया। रविवार रात 11 बजे की ड्यूटी में मोहम्मद आफताब सहित तीन लोगों को तैनात किया गया था, लेकिन मौके पर केवल एक ट्रेनी कर्मचारी मौजूद था।

इस लापरवाही से मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है, क्योंकि प्रशिक्षु न तो पूरी तरह योग्य हैं और न ही आपातकालीन परिस्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित। सवाल उठ रहा है कि जिम्मेदारी किन्हें सौंपी जा रही है और क्या प्रशासन ऐसी चूक पर कोई कार्रवाई करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें