Aba News

सुनील खंडेलवाल को झारखंड-बिहार खंडेलवाल समाज ने किया सम्मानित

संपूर्ण झारखंड-बिहार खंडेलवाल समाज की बैठक में गिरिडीह निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल को उनके जनसेवा एवं सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सुनील खंडेलवाल की कार्यशैली ने न केवल गिरिडीह जिला, बल्कि झारखंड और राष्ट्रीय स्तर पर भी जनहित को मजबूती से उठाया।

सुनील खंडेलवाल हाल ही में गिरिडीह रेलवे स्टेशनों के विकास, शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले पुल के निर्माण आदेश और अन्य जनकल्याणकारी प्रयासों के लिए चर्चित रहे हैं। उन्हें देश के 15 शीर्ष सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं में स्थान मिला है। इसके साथ ही वे खंडेलवाल समाज को पिछड़ी जातियों में शामिल कराने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज ने उनके उज्जवल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें