Aba News

समग्र शहरी विकास की ओर बढ़ता गिरिडीह: श्री सुदिव्य कुमार ने 7 करोड़ की 45 योजनाओं का किया शिलान्यास

गिरिडीह में आज नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 45 शहरी योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें एचवाईडीटी, नाली निर्माण, पीसीसी सड़क और पाइपलाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास शामिल है। झंडा मैदान के पास आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव भी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री कुमार ने कहा कि यह योजनाएं शहरवासियों को जलसंकट से राहत दिलाएंगी और शहरी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक नल से जल आपूर्ति शुरू नहीं हो जाती, संवेदकों को भुगतान न किया जाए। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, विभागीय कर्मी व राजनीतिक प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें