Aba News

आंधी-तूफान में टूटा आशियाना, मुआवजे की आस में सुषमा सिंह

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगीटांड गांव में तेज़ आंधी-तूफान ने एक गरीब महिला सुषमा सिंह के सपनों का आशियाना तोड़ दिया। रविवार को सुषमा सिंह ने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि दोपहर 2:30 बजे आए तूफान में विशाल नीम का पेड़ उनके मकान की छत पर गिर गया, जिससे दीवार में दरार आ गई और छत पर रखा पानी का टंकी भी फट गया।

सुषमा सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किलों से यह घर बनवाया था, अब फिर से मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं हैं। प्रशासन से मदद की उम्मीद करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में नुकसान की भरपाई सरकार को करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें