जल-जंगल-जमीन और जैव विविधता की रक्षा के लिए मां डबरसैनी शक्ति पीठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त उप निदेशक श्री गोपाल चन्द्र ओझा शामिल हुए। ओझा जी ने ‘पंचवटी पहल अभियान’ और अंक 9 के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1008 पौधों का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जनसहयोग से पूरा किया जाएगा। एक पौधे का अंशदान ₹351 रखा गया है – जिसका योग भी अंक 9 बनता है, जो अभियान की संकल्प भावना को दर्शाता है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय “मां डबरसैनी अश्वस्थ उपवन समिति” का गठन किया गया है। अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा और संरक्षक गोपाल चंद्र ओझा के नेतृत्व में समिति हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेगी। इसमें संस्कार फाउंडेशन, अंबिका चैरिटेबल फाउंडेशन, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं।













